आनी में दुग्ध उत्पादकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि स
. प्रशिक्षण शिविर में दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों की सिखाईं बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। दूध प्रसंस्करण संयंत्र इकाई दत्तनगर ने आनी में एक दिवसीय दुग्ध उत्पादक प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर में दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों और पशुपालन से जुड़ी जानकारियां प्रदान की गईं। आनी में दूध उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय सशक्त करने पर मंथन किया गया। शिविर में हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने और संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में विशेषज्ञों ने दुग्ध उत्पादन की नई तकनीकों, पशुओं की देखभाल, चारे के प्रबंधन और दुग्ध की गुणवत्ता बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी।