फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में विकास कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
. अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विकास पर किया मंथन
विज्ञापन


. आज से स्कूल में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को शिक्षा संवाद का आयोजन किया। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्कूल की समस्याओं, शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा और स्कूल के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के विकास के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने कहा कि इस वर्ष स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो स्कूल के लिए गर्व का विषय है। परीक्षा परिणाम से अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पिछले सत्र की शैक्षणिक और सहपाठ्यक्रम गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पदम छात्र स्कूल रामपुर में सीबीएसई और कन्या स्कूल रामपुर में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में दाखिला लेने के बारे में चर्चा की गई। दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। स्कूलों में बुधवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीएसई में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी पदम छात्र स्कूल में दाखिला लेंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी कन्या स्कूल रामपुर में दाखिला लेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान स्कूल प्रबंधन समिति का होता है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल के विकास कार्यों में समिति विद्यालय का पूरा योगदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें