फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के अधिकारों पर चर्चा

विज्ञापन
जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित हुआ ऑल इंडिया कंज्यूमर वेलफेयर काउंसिल का कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ऑल इंडिया कंज्यूमर वेलफेयर काउंसिल की ओर से जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के अधिकारों और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नेशनल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन तरसेम भारती ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और देशभर से आए प्रतिनिधियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान तरसेम भारती ने एक गंभीर और व्यावहारिक समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी न्यायालय परिसर का निर्माण होता है, तो आम उपभोक्ताओं और मुवक्किलों के लिए समुचित पार्किंग की सुविधा नहीं होती। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी यही समस्या देखने को मिलती है। स्टाफ और डॉक्टरों के लिए आरक्षित पार्किंग होती है, लेकिन दूर-दराज से आने वाले मरीज और उनके तीमारदार भारी परेशानी झेलते हैं। तरसेम भारती ने स्पष्ट किया कि चाहे सरकारी हो या निजी, सभी प्रकार के परिसर बनते समय उपभोक्ताओं और आम नागरिकों के वाहनों के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करना अनिवार्य होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें