फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में जनगणना कार्य पर किया मंथन

विज्ञापन
उपायुक्त  किन्नौर को जनगणना कार्य के पूर्व प्रशिक्षण संबंधी किए जा रहे कार्य को लेकर अवगत करवात
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत की जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य सांगला तहसील में किया जा रहा है। यह कार्य चयनित गांवों में 30 नवंबर तक चलेगा। इसे लेकर रिकांगपिओ में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में तहसीलदार हरदयाल सिंह ने कार्य की प्रगति से उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और जनगणना कार्य की निदेशक दीपशिखा को अवगत करवाया। बैठक में कार्य के दौरान प्रयोग होने वाले डिजिटल टूल और एप के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा जनगणना कार्य के राष्ट्रीय महत्व और नीति निर्माण में इसकी भूमिका पर मंथन किया गया। उपायुक्त ने पूर्व प्रशिक्षण कार्य के सफल निपटारे के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें