फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : उपायुक्त

विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त किन्नौर। स्रो
विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने पुलिस को चिट्टा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं के परामर्श, पुनर्वास और कौशल विकास के महत्व पर चर्चा की, जिससे नशे के दलदल से निकल कर समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सके। पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया, जिससे मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा सके। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने चिट्टा मुक्त किन्नौर के लिए की जा रही पहल पर जानकारी दी। पंचायत स्तर पर सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। उपायुक्त ने लोगों, अभिभावकों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि अपने क्षेत्र में नशे और मादक पदार्थों के बेचने, सेवन करने वालों की जानकारी जिला पुलिस को दें, जिससे स्वस्थ ग्रामीण समाज का निर्माण संभव हो सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें