फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टास्क फोर्स वालंटियर को आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नित्थर में टास्क फोर्स वॉलेंटियरों को किया आपदा से निपटने बारे प्रशिक्षित। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही और कुठेड़ पंचायत में शनिवार को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के 20 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। टास्क फोर्स वालंटियर को आपदा के समय बचाव का प्रशिक्षण दिया। स्वयंसेवियों को बचाव अभियान और तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। बचाव अभियान के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा मानकों, तकनीकों, विभिन्न प्रकार की गांठों, प्राथमिक उपचार और सीपीआर के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों को स्थानीय संसाधनों की मदद से पीड़ितों को उठाने, एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाने और विभिन्न प्रकार के कामचलाऊ स्ट्रेचर तैयार करने की विधियां बताई गईं। सभी स्वयंसेवियों को इसका अभ्यास करवाया गया, ताकि आपदा के समय सभी स्वयंसेवी पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें