फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

दलाश में बस अड्डा के पास सड़क की नाली बंद होने से गंदा खुले में बह रहा है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दलाश बाईपास सड़क पर बस अड्डा से आगे करीब 200 मीटर तक जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी है। इस कारण लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। इससे बीमारियों फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के कारण रोजाना स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर बदबू आ रही है और लोक निर्माण विभाग समस्या का समाधान करने में नाकाम साबित हो रहा है। दलाश पंचायत के पूर्व उपप्रधान सोनी राम राठी ने विभाग से मांग की है कि बाईपास में सड़क पर खुले में बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए बंद नाली को खोला जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह का कहना है कि जल्द बंद पड़ी नाली को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें