फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में निदेशक ने शैक्षणिक गुणवत्ता का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
. डॉ. वी सिंह ने अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर दिया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में मंगलवार को निदेशक डॉ. वी सिंह के आगमन पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। निदेशक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर यहां संचालित विभिन्न शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने कल्पा का दौरा भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसडीएम कल्पा प्रवीण कुमार भारद्वाज, आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार, 17वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विजय प्रकाश ठाकुर, डीएसपी रिकांगपिओ उमेश्वर राणा और उपनिदेशक स्कूल शिक्षा कुलदीप डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय प्रबंधन समिति के सदस्य मोहन नेगी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर डीएवी न्यू शिमला के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चंदेल, डीएवी लक्कड़ बाजार शिमला की प्रधानाचार्या कामना बेरी और डीएवी रिकांगपिओ भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने निदेशक डॉ. वी सिंह और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें