सरस्वतीनगर काॅलेज में छात्रों को दिया जा रहा उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन का प्रशिक्षण। स
उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के प्री-रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन कॉलेज के छात्रों को डिजिटल मार्केटिंग के गुर सिखाए गए। छात्रों को ऑनलाइन ब्रांडिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से कारोबार को बढ़ाने के तरीके बताए गए। छात्रों को डिजिटल युग में व्यवसायिक अवसरों, ऑनलाइन मार्केट विस्तार और स्टार्टअप के लिए डिजिटल टूल्स के उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रोजेक्ट इंचार्ज शिशुपाल चौहान ने छात्रों को प्री-रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों, आरएएमपी योजना, उद्यमिता विकास, एमएसएमई सेक्टर और उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा।