फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
रोहड़ू में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते विधायक मोहन लाल बराकटा। संवाद
विज्ञापन
विधायक ने किया शुभारंभ, एक समय में 40 लोगों के बैठने की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहडू में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हो चुकी है। इसमें परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा शीघ्र बैठ पाएंगे। एक समय में 40 लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा की पहल पर द डिजिटल लाइब्रेरी का रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम रोहडू के नए कार्यालय और आधुनिक सुविधाओं से लेस चांशल सम्मेलन कक्ष का भी शुभारंभ किया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि ऊपरी शिमला रोहडू एक बड़े व्यापारिक केंद्र होने के साथ शिक्षा का हब बन गया है। समय की मांग को देखते हुए रोहड़ू शहर में डिजिटल लाइब्रेरी का होना जरूरी था। इस पहल को शुरू करने के लिए स्थानीय एसडीएम बधाई के पात्र हैं। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि रोहड़ू आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है। यहां के बच्चे हर साल शिक्षा के क्षेत्र में मेरिट में आ रहे हैं। ऐसे में प्रतिस्पर्धा की दुनिया को देखते हुए यह डिजिटल पुस्तकालय यहां के युवाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस डिजिटल पुस्तकालय में पंजीकरण करने और स्थान बुक करने जैसी औपचारिकताओं को जल्द तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें