संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के लढागी गांव में एक दिवसीय वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक आनी शाखा ने बैंक की कार्य प्रणाली और बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। शाखा के प्रबंधक देवेंद्र कुमार और अजय वर्मा ने बैंक से ऋण लेने और केएसीएसी किसान क्रेडिट कार्ड, केएसीएसी डायरी महिला मंडल, युवक मंडल को दिए जानें वाले ऋण और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना के बारें में जानकारी दी। इसके साथ ही एटीएम और यूपीआई ठगी के बारे में जानकारी दी।