संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राज्य सहकारी बैंक शाखा ज्यूरी ने बेईबाग गांव में सोमवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसकी थीम सही वित्तीय बर्ताव करे आपका बचाव था। शिविर में शाखा प्रबंधक दलजीत नेगी ने ग्रामीणों को पूंजी का सही उपयोग, भविष्य के लिए बजट के महत्व से संबंधित, आधुनिक डिजिटल बैंकिंग का उपयोग, महत्व और उससे संबंधित सावधानियों के बारे में जागरूक किया। बैंक की कई अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर मनोज कुमार, पदम सिंह, राहुल नेगी, चंद्रप्रभा, निर्मला देवी, कौशल्या देवी, कृष्णा देवी, कला देवी, पुष्पा देवी और सुषमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।