फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ध्रुव हेड बॉय और अक्षिता चुनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग में छात्र परिषद् का गठन होने के बाद छात्र और छात्राएं प्रधानाचार्य क
विज्ञापन
ठियोग स्कूल में छात्र परिषद का गठन, पद की ली शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग में छात्र परिषद का गठन किया गया। ध्रुव शर्मा को हेड बॉय और अक्षिता खाची को हेड गर्ल चुना गया। शिवांश शर्मा को अशोका सदन का कैप्टन, दीवांजल को वाइस कैप्टन, निहार को भगत सदन का कैप्टन चुना गया। इसके अलावा वैष्णवी को वाइस कैप्टन, रितेश को शिवाजी सदन का कैप्टन और सृष्टि को वाइस कैप्टन चुना गया। वहीं, स्नेहा को सुभाष सदन का कैप्टन, इयाना को वाइस कैप्टन चुना गया। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक गतिविधियों, खेल गतिविधियों के लिए छात्र-छात्राओं के अलग-अलग वर्ग के कैप्टन और वाइस कैप्टन भी चुने गए। छात्र परिषद में सम्मिलित सभी पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया और उन्हें पदों की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा ने कहा कि इससे बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना जागृत होती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें