चौपाल(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में मंगलवार को प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्रुव को मिस्टर फ्रेशर और सिमरन को मिस फ्रेशर चुना गया। यह समारोह बीए/बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आयोजित किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी के आतिथ्य में हुआ। समारोह की थीम ‘रेवा’ थी। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। हिमांशु और पल्लवी प्रथम रनरअप रहे। श्रवण और मन्नत ने द्वितीय रनरअप का खिताब जीता।