फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में एसआईआर के विरोध में दिया धरना

विज्ञापन
ठियोग में एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को सीपीआईएम, किसान सभा, सेब उत्पादक संघ और सीटू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। ठियोग में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठी। ठियोग के रेस्ट हाउस में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। किसान नेता संदीप सोनू ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर की आड़ में केंद्र सरकार लाखों लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटा रही है, जबकि कई लोगों के अवैध रूप से वोट बनाए जा रहे हैं। कॉमरेड नेता एवं कमाह पंचायत प्रधान महेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें