फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धर्मशाला कॉलेज बना वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता, सरस्वती नगर उपविजेता

विज्ञापन
सरस्वती नगर में आयोजित इंटर कॉलेज महिला वॉलीबॉल चैंपियन में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यात
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज बना महिला वॉलीबॉल चैंपियन, सरस्वती नगर उपविजेता
विज्ञापन


. फाइनल में मेजबान टीम को 3-1 से दी मात, संजौली ने रामपुर को हराकर जीता कांस्य पदक

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
अंतर-महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप वीरवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में संपन्न हो गई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने मेजबान सरस्वतीनगर की टीम को 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेजबान टीम को उपविजेता बनकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेजबान सरस्वतीनगर ने कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजौली को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में धर्मशाला कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर को 3-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में संजौली और रामपुर की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। संजौली ने रोमांचक मुकाबले में रामपुर को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। फाइनल मुकाबले में सरस्वतीनगर और धर्मशाला की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में धर्मशाला की खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। जीत के साथ धर्मशाला कॉलेज ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह में पंचायत समिति के उपाध्यक्ष एवं ईको डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष लोकपाल शारखोली मुख्य अतिथि रहे। नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान सहित दिनेश सामटा, केसंग नेगी, राकेश शारखोली, नाज़रलाल मोकटा, सरदार चौहान, प्रमोद सासरामटा, यशोधर टांटा, लोकेंद्र रापटा, सीतू रापटा, राय सिंह, भगवान सिंह बालटू, यशवंत कालटा, प्रदीप शर्मा और शुभम एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता और आयोजन सचिव डॉ. दिग्विजय चौहान ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों, आयोजकों और प्रतिभागी टीमों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें