सरस्वतीनगर स्कूल और संसोग स्कूल वाॅलीबाल स्पर्धा के सेमीफाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। जुब्बल खंड छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा के दूसरे दिन भारी बारिश के कारण स्पर्धाएं देरी से शुरू हुईं। दोपहर बाद स्पर्धाएं आरंभ हुईं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में आयोजित खंड स्तरीय स्पर्धा का समापन मंगलवार तीन सितंबर को होगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला क्वार्टर फाइनल मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल के बीच खेला गया। इसमें सरस्वतीनगर स्कूल ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राथल और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसोग के बीच हुआ। इसमें संसोग स्कूल ने जीत प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंद्राणू के बीच खेला गया। इसमें धार स्कूल ने विजय हासिल की है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने बताया कि स्पर्धा मेें 19 स्कूलों के 288 प्रतिभागी और करीब 100 ऑफिशयल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बारिश होने के कारण देरी से मैच शुरू हुए हैं। स्पर्धा का समापन तीन सितंबर को होगा।