फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धनद्रोंटी से केहमली सड़क जनता को समर्पित

विज्ञापन
कोटखाई के पुड़ग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण का निरीक्षण करते ​शिक्षा मंत्री रो
विज्ञापन
1.19 करोड़ की लागत से बनी सड़क का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कोटखाई उपमंडल के पुड़ग में धनद्रोंटी से केहमली सड़क का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को उद्घाटन किया। इस सड़क का 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण हुआ है। इसके बाद मंत्री ने 1.91 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुड़ग के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के साथ हर गांव स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूल आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा रहा है। 35 लाख रुपये से संपर्क मार्ग पूड़ग पर टारिंग का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के अंतर्गत गुम्मा-रेओघाटी सड़क के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पंचायत भवन पूड़ग के निर्माण को 35 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में तीन वर्ष के दौरान 148 सड़कों की पासिंग हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर करोड़ों रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल-कोटखाई के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए, जिनमें से पूड़ग का स्वास्थ्य केंद्र एक है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त की गई है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के दौरान जुब्बल-नावर-कोटखाई में एक भी सड़क की स्वीकृति नहीं मिली थी। पब्बर नदी से एक बड़ी उठाऊ पेयजल योजना पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों में केहमली बिजली ट्रांसफार्मर को स्तरोन्नत कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि केहमली गांव लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित था, लेकिन आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस सरकार के प्रयत्न से यह सड़क बनकर तैयार हुई है। इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई नावर मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, स्थानीय पंचायत प्रधान रेणु चौहान, उप प्रधान नितिन, कोटखाई तहसील यूनियन के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

कोटखाई के पुड़ग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें