राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड की छात्रा धनाक्षी शर्मा।
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड की छात्रा धनाक्षी शर्मा ने कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 14 भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धनाक्षी ने जिले में पहला स्थान हासिल किया। धनाक्षी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। धनाक्षी की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपन माहिल, एसएमसी प्रधान गौतम, समस्त अध्यापकगण और एसएमसी सदस्यों ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि धनाक्षी ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। उसकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। एसएमसी प्रधान गौतम और अन्य सदस्यों ने भी धनाक्षी, अभिभावकों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।