फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता पंचवीर चतरखंड के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
रामपुर के ब्रांदली में देवता साहिब चतरखंड के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत के ब्रांदली स्थित आराध्य देवता पंचवीर चतरखंड के जन्मोत्सव कार्यक्रम पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। सोमवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह सात बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद देवता के दर्शनों के लिए हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हुई।
विज्ञापन

दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोग नाचते गाते रहे। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए देवता साहिब को सुबह नौ बजे मंदिर से बाहर निकाला गया। इसके बाद कंपकंपाती ठंड में भी हजारों लोगों ने देवता साहिब का स्वागत किया। मंदिर परिसर में देवता साहिब चतरखंड के खूब जयकारे लगाए गए। इसके बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर देवलुओं ने देवता साहिब को उनके उद्गम स्थल पहुंचाया। यहां देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए देवता के गूर ने बामण(सलाख) डालकर लंबे देव आस्था का प्रमाण दिया।
हजारों की संख्या में ग्रामीण देवता साहिब के समक्ष लोग नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि देवता साहिब के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में हाजिरी भरने वालों के जीवन में सुख, शांति समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं देवता पंचवीर भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

देवता साहिब मंदिर कमेटी के मोतमीन डॉ. केदार चौहान, सचिव गोपाल चंद पालसरा, पवन चौहान और दीपक मेहता सहित अन्यों ने बताया कि देवता साहिब का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोगों ने देवता चतरखंड के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें