फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतिम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

विज्ञापन
रामपुर के महिषमर्दिनी माता मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
. रामपुर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से लगी रही श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन

. मां भीमाकाली, श्राईकोटी और महिषासुरमर्दिनी माता मंदिर में भंडारों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन रामपुर बुशहर और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और मंदिरों में दिनभर धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। रामपुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों मां भीमाकाली मंदिर सराहन, श्राईकोटी माता मंदिर और महिषासुरमर्दिनी माता मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में दर्शन करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई परिवारों ने नवरात्र के समापन पर माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या रही। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ माता की आराधना की। नवरात्र के समापन पर विभिन्न मंदिरों में भंडारों का आयोजन भी किया गया। मां भीमाकाली मंदिर सराहन, श्राईकोटी और महिषासुरमर्दिनी माता मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों ने सेवा और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया। शारदीय नवरात्र के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में माता के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के समापन पर माता से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

रामपुर के महिषमर्दिनी माता मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें