फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आस्था के आगे नर्म पड़ी रास्ते की बर्फ, श्राईकोटी मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
शनिवार को तीसरे नवरात्र पर माता श्राईकोटी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई दिक्कतें, नवरात्र पर लोग मंदिर में पहुंचकर कर रहे पूजा-अर्चना
विज्ञापन

मंदिर के आसपास हुई है 10 से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चैत्र नवरात्र के बीच मार्च में बारिश-बर्फबारी ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। इसके बावजूद नवरात्र को लेकर लोगों में उत्साह है और मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शनिवार को मौसम साफ हुआ। रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक एवं प्रमुख श्राईकोटी मंदिर में दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के आसपास करीब 10 से 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है, लेकिन लोगों की आस्था के आगे रास्ते की बर्फ नर्म पड़ गई और शनिवार को तीसरे नवरात्र पर माता श्राईकोटी मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। लोगों ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर वर्ष प्रदेश भर से माता के भक्त मंदिर पहुंचते हैं। बीते दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और मंदिर में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। श्राईकोटी माता के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। दूरदराज से माता के दर्शन को श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के दौर के चलते पहले दो नवरात्र में कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं, महिषासुर मर्दिनी मंदिर खोपड़ी रामपुर में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। मां के समक्ष शीश नवाकर अपने और परिजनों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि नवरात्र पर्व पर मंदिर में दूरदराज से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें