फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाबा बालक नाथ मंदिर निरथ में श्रद्धालुओं ने सुनीं राम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। देहरा पंचायत के पड़ेई में बाबा बालक नाथ मंदिर में राम कथा का आयोजन किया गया। मंदिर में राम चरित्र मानस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में निरथ, रामपुर, कुमारसैन और बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालु पहुंचे। कथा का वाचन आचार्य मानव शर्मा ने किया। आचार्य मानव शर्मा ने कहा कि हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है। बाबा बालक नाथ मंदिर के संस्थापक बाबा सुदर्शन गिरी ने बताया कि बाबा बालकनाथ की असीम कृपा है, जहां पत्थरों, झाड़ियों और जंगली जानवरों के अलावा कुछ नहीं था, आज यहां पर भव्य मंदिर है। रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें