दलाश (कुल्लू)। शिव मंदिर दलाश और कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोनों मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू में माता के श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का भंडारा लगाया, जो भी भक्त माता का आशीर्वाद लेने मंदिर आया, उसे खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। दलाश शिव मंदिर में भी बुधवार सुबह तड़के 4:00 बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया और दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।