फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी दुर्गा माता मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रदालु। संवाद
विज्ञापन
पुलिस, होमगार्ड और एनएसएस स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था, अस्थायी बाजार में भी रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाटकोटी स्थित मां दुर्गा मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं थीं। पुलिस और होमगार्ड के जवान व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग दिया। स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को रास्ता दिखाया, वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित की और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस और अन्य कर्मियों की तैनाती से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी सहायता मिली। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने दिनभर व्यवस्था संभाली। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की और यातायात को नियंत्रित किया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खरीदारी भी की। दुकानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। इस अस्थायी बाजार से छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें