सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी कुमारसैन की नई कार्यकारिणी का हुआ चयन
संवाद न्यूजए एजेंसी
कुमारसैन (कुमारसैन)। कुमारसैन में सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी की बैठक दरबार मैदान में हुई। अध्यक्षता सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने की। इस दौरान रामलीला मंचन के आयोजन, आगामी दशहरा उत्सव और कमेटी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी कुमारसैन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देवेंद्र भारद्वाज को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अनिल गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति जताई और रामलीला मंचन, दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र से रामलीला मंचन शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएंगी। रामलीला मंचन की रूपरेखा तैयार करते हुए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया जा सके। दशहरा उत्सव को लेकर भी विशेष योजना बनाने पर चर्चा हुई। कमेटी की ओर से उत्सव को भव्य रूप देने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।