फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सहारे जुब्बल-कोटखाई में चल रहे विकास कार्य : चेतन बरागटा

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा
विज्ञापन
हिमाचल को सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए केंद्र सरकार से मिले 5 हजार करोड़
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। तंगहाली के दौर में चल रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की बैसाखियों के सहारे चल रही है। दो वर्षों में केंद्र सरकार से हिमाचल में सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए पांच हजार करोड़ रुपये मिले हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी स्वयं खुले मंच से इसकी जानकारी दी है। केंद्र सरकार से मिले इस बजट से जहां पूरे प्रदेश में सड़कों का काम हो रहा है। वहीं, जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भी सड़कों का निर्माण और अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही। बरागटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़कों और जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहीं केंद्र की योजनाओं को अपने समय का बताकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों के लिए करीब 200 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग को पेयजल और सिंचाई योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। क्षेत्र में सिर्फ केंद्र सरकार के सहयोग से ही विकास कार्य चल रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से यहां पिछले ढाई वर्षों में एक भी विकास का नया कार्य शुरू नहीं किया गया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार तंगहाली के दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें