फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पड़े ठप : नरेंद्र

विज्ञापन
ननखड़ी के देलठ में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में ननखड़ी से जाएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ननखड़ी में विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। सड़कें खस्ताहाल हैं और बस सेवाएं प्रभावित हैं। ग्रामीण परेशानी झेलने को मजबूर हैं। देलठ में हुई बैठक में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर यह आरोप लगाए हैं। मंगलवार को भाजपा ग्राम केंद्र देलठ में बैठक हुई। ग्राम केंद्र अध्यक्ष नरेंद्र देव शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा मंडल सचिव ग्राम केंद्र के प्रभारी अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 13 तारीख को प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास होने के उपलक्ष्य पर शिमला में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने पर भी मंथन किया गया। बैठक में देलठ क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। देलठ में तीन साल से पीएचसी का कार्य अधूरा पड़ा है। सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। सिंचाई योजना का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। एक साल से देलठ-शिमला बस भी बंद पड़ी है। क्षेत्र के लोगों को शिमला पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला बस को लेकर कई बार पत्राचार के माध्यम से चलाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बैठक में रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। बैठक में टूटू, देलठ-टिकरी संपर्क सड़क की खस्ता हालत पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर करांगला पंचायत की प्रधान निशा भगेट, मंडल आईटी संयोजक धर्मपाल कायथ, बूत अध्यक्ष मस्तराम कौशल, बूत पालक, नरेश गौतम, उदय सिंह, हरदयाल सिंह, प्रकाश चंद, दीप सिंह, नेकराम शर्मा और राजेंद्र शुक्ला सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें