फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवरात्र में शुरू होगा सराग मेला मैदान का विकास कार्य

विज्ञापन
सराग मेला मैदान निर्माण को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने बीडीओ से की मुलाकात।
विज्ञापन
कमेटी ने बीडीओ से मुलाकात कर तैयार की विकास कार्यों की रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सराग मेला मैदान के विकास कार्य का लंबे समय से इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। नवरात्र के पावन अवसर पर मैदान में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को सराग मेला कमेटी के अध्यक्ष रिपू धवन कंवर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) अंकुश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान मेला मैदान के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया गया। कमेटी अध्यक्ष रिपू धवन कंवर ने बताया कि मेला कमेटी के सौजन्य से नवरात्र के दौरान मैदान के विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैदान का विकास क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा और भविष्य में यहां आयोजित होने वाले मेलों व अन्य कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि मैदान को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। कंवर ने कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मेला कमेटी के सचिव ओमप्रकाश नेगी, सलाहकार विनोद चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें