फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खपरौना वार्ड में विकास को मिली रफ्तार, ग्रामीणों ने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

माटल पंचायत के खपरौना वार्ड में लंबे समय से लंबित विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। वार्ड सदस्य जगत राम पंटा की पहल और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ये कार्य पहले से मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत थे। इनके लिए मस्टर रोल भी जारी हो चुका था। अब कार्य धरातल पर शुरू होने से लोगों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि भविष्य में भी इसी तरह ईमानदारी और पारदर्शिता से विकास कार्य होते रहे। इससे गांव की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा कार्यों को लेकर समय-समय पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, जब कोई जनप्रतिनिधि बिना किसी भ्रष्टाचार के पारदर्शी और जनहितकारी तरीके से कार्य करवाता है, तो ऐसे प्रयासों की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों का मूल्यांकन राजनीतिक आधार पर नहीं, बल्कि उनके कार्यों और जनता के प्रति जवाबदेही के आधार पर होना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में लगभग 300 रुपये की दैनिक मजदूरी में परिवार का भरण-पोषण आसान नहीं है। ऐसे में श्रमिकों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की ईमानदार पहल से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में खपरौना वार्ड विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक मिसाल बन सकता है। यह पहल निरंतर जारी रहनी चाहिए ताकि वार्ड की तस्वीर बदलने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें