फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने किया छितकुल स्कूल का दौरा

विज्ञापन
उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा छितकुल स्कूल का निरीक्षण करने के बाद छात्र और छात्रों के साथ
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। उप शिक्षा निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छितकुल का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए प्रातः कालीन सभा में ही शिक्षक-विद्यार्थी संवाद का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने विद्यार्थी जीवन की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कॅरिअर, अनुशासन, लक्ष्य जैसे विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उसके बाद उप शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्होंने आईसीटी संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभागीय दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए सभी शिक्षकों को विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रभारी हिसे ग्यालसंग ने उप शिक्षा निदेशक महोदय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें