फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उप महानिदेशक ने जनगणना तैयारियों पर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जनगणना 2027 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और तैयारियों की समीक्षा के लिए उपमहानिदेशक बिस्वजीत दास और निदेशक दीप शिखा ने मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल का दौरा किया। इस दौरान जनगणना संचालन निदेशालय हिमाचल प्रदेश के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उपमंडल के सभी चार्ज अधिकारी, चयनित पर्यवेक्षक और गणनाकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में उप महानिदेशक ने रोहड़ू उपमंडल में अभी तक किए गए जनगणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की प्रगति को संतोषजनक बताते हुए इसकी गुणवत्ता की सराहना की। अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों और गणनाकर्ताओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें फील्ड स्टाफ ने जनगणना कार्य के दौरान सामने आ रहे अनुभवों, सुझावों और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उपमहानिदेशक ने सभी जनगणना कर्मियों को कार्य में पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उपमंडल जनगणना अधिकारी रोहड़ू ने आश्वस्त किया कि जनगणना 2027 से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूरे किए जाएंगे। अधिकारियों ने आमजन से भी जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें