फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लाइसेंस होल्डर होने से पहले बच्चों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
रिकांगपिओ में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। स्रोत
विज्ञापन
. रिकांगपिओ में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को लाइसेंस होल्डर होने से पहले वाहन चलाने न दें अन्यथा ऐसी स्थिति में अभिभावकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सरकार की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करवाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि राह वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करवाने और अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की राशि सम्मान के रूप में प्रदान की जाती है। योजना के तहत एक व्यक्ति साल में 5 बार इनाम प्राप्त कर सकता है और 10 चुनिंदा राह-वीरों को 1 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। राह वीरों के बैंक खातों में सीधे राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए। ऐसे स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित करने का आह्वान किया ताकि जनजातीय जिला में बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग उमेश लारजू, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें