रिकांगपिओ में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। स्रोत : ड
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त किन्नौर ने दिए निर्देश
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू करे पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में सड़कों पर दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने और संवेदनशील स्थानों में क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। बुधवार को उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस अधिकारियों को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर बल दिया, ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके और जिला पुलिस विभाग को यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला परिवहन विभाग को समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता शिविर आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि धरातल पर आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंच सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला पुलिस विभाग को शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।