फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फिल्म से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
किन्नौर जिला के बचत भवन में पर्यावरण फिल्म फेस्टिवल पर आयोजित प्रदशनी का अवलोकन करते डीसी कि न्
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी : शर्मा
विज्ञापन

बचत भवन में उपायुक्त ने किया पर्यावरण फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग हिमाचल प्रदेश, जिला प्रशासन और जेडटेल्स संस्था ने बचत भवन में पर्यावरण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसमें वृत्तचित्रों और फिल्मों के माध्यम से उपस्थित लोगों को पर्यावरण के बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण में जो बदलाव आ रहा है, उसे ठीक करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि सर्वप्रथम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए इस प्रकार के फिल्म फेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों का अत्याधिक कटान, विभिन्न स्तर पर होने वाला प्रदूषण, वनों में आग की घटनाएं, लोगों का शहरों की ओर पलायन, केमिकल फर्टिलाइजर्स का उपयोग इत्यादि ऐसी वजह है, जिससे पर्यावरण बदलाव होता है। इसे रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा और अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने जिले के लोगों से प्रदूषण को रोकने का प्रयास करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया है। उन्होंने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों और चित्रकलाओं का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पर्यावरण संरक्षण पर उनके विचारों को भी सुना गया और पर्यावरण संरक्षण के विशेषज्ञों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर अपने संशयों को दूर किया। वहीं वन विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से लोगों को वनों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया और पेड़ों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, पंचायत समिति कल्पा अध्यक्षा ललिता पंचारस, एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त ओपी यादव, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- संवाद

किन्नौर जिला के बचत भवन में पर्यावरण फिल्म फेस्टिवल पर आयोजित प्रदशनी का अवलोकन करते डीसी कि न्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें