फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की रोकथाम में अभिभावक भी दें योगदान : उपायुक्त

सार

रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों और संबंधित विभागों को मिलकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर हुई बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों से भी किया आगे आने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन और युवाओं का इसमें लिप्त होना गहन चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए जितना योगदान प्रशासन, पुलिस और विद्यालयों का होता है, उतना ही योगदान अभिभावकों का भी रहता है। यह बात रिकांगपिओ में हुई बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही। उपायुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने जिले में नशे की रोकथाम और नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए अभिभावक भी योगदान दें। उन्होंने पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और जिले के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर लगाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत कर चिट्टे जैसे नशे को जड़ से समाप्त करने और स्वास्थ्य विभाग को युवाओं, बच्चों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिले से नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने नव चेतना मॉड्यूल को धरातल पर लागू करने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी पर इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ सके।इस मौके पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, ड्रग निरीक्षक विद्यासेन नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम, आयुष विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र मेहता, जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें