सराहन पहुंचे उप मुख्यमंत्री को मां भीमाकाली मंदिर की तस्वीर भेंट करते एसडीएम रामपुर। संवाद
. न्यास के अधिकारियों ने चुनरी और मंदिर की तस्वीर भेंट की
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर के फाग मेले में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को सराहन के मां भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री का मंदिर न्यास और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे सड़क से सराहन पहुंचे। यहां भीमाकाली माता मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, न्यास के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री ने माता के मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। न्यास को ओर से उपाध्यक्ष एवं एसडीएम ने उप मुख्यमंत्री और साथ आए कांग्रेस नेताओं को माता की चुनरी और मंदिर की फोटो भेंट की।