फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छितकुल में ग्रामीणों को बताई विभागीय योजनाएं

विज्ञापन
छितकुल में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर की दुर्गम पंचायत छितकुल में ग्रामीणों को विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। तहसील कल्याण अधिकारी सांगला ने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम-1989 और पीसीआर एक्ट-1955 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों ने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। तहसीलदार सांगला, जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर और सीडीपीओ कल्पा सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 दोनों समुदाय के खिलाफ होने वाले अत्याचारों और भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए कानून हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें