फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 26 फरवरी तक बकाया बिल नहीं देने पर कटेंगे बिजली कनेक्शन

Tue, 13 Feb 2024 02:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहड़ू

सार

बोर्ड ने बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं को भुगतान करने के लिए 26 फरवरी तक का समय दिया है। तय तिथि तक भुगतान न वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली बिल का भुगतान न करने पर कटेंगे कनेक्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत उपमंडल कोटखाई में बिजली बिल का भुगतान न करने पर बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं को भुगतान करने के लिए 26 फरवरी तक का समय दिया है। तय तिथि तक भुगतान न वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। विद्युत उपमंडल कोटखाई में घरेलु, व्यावसायिक लघु, माध्यम औद्योगिक इकाई के तहत सैंकडों उपभोक्ताओं ने करीब 35.88 लाख रुपये के बिजली बिल नहीं भरे हैं। कोटखाई विद्युत बोर्ड उपमंडल के सहायक अभियंता वरूण धीमान ने बताया के बहुत से ऐसे उपभोक्ता है जो समय पर अपने बिजली बिल नहीं भरते हैं। बोर्ड ने लाखों रुपये की राशि ऐसे उपभोक्ताओं से वसूलनी है। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को 26 फरवरी तक का समय दिया गया है। उसके बाद बिजली कनैक्शन काटने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें