फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल के स्कूलों में रोपे देवदार 50 पौधे

विज्ञापन
झीना स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 50 देवदार के पौधे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय झीना और राजकीय प्राथमिक पाठशाला झीना के परिसर में 50 देवदार के पौधे रोपे गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुनील मेहता और वार्ड-तीन की सदस्य नीलम मेहता ने भाग लिया। वन विभाग के वन रक्षक राजेश और उनकी टीम भी उपस्थित रही। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, सिंचाई और देखभाल के बारे में जानकारी दी। अभियान का संचालन राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेंद्र कुमार और प्रधानाध्यापक सुरेश मेहता के मार्गदर्शन में हुआ। शिक्षक करतार सिंह, नरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रवीण कुमार और अनीता सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बलिराम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें