चौपाल। सहारा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए दंत जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में 23 बुजुर्गों के दांतों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. रोहिणी चौहान और उनकी सहायक कल्पना शर्मा ने आश्रम के बुजुर्गों के दांतों की जांच की। डॉ. चौहान ने बुजुर्गों को दांतों की नियमित सफाई के महत्व पर जोर दिया। आश्रम प्रबंधन ने इस पहल के लिए चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बुजुर्गों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुजुर्गों ने भी इस स्वास्थ्य जांच शिविर से लाभान्वित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।