रोहड़ू। हिमडेंट फाउंडेशन ने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला जुब्बल में दांतों की जांच के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया। इस शिविर में 15 विद्यार्थियों के दांतों का उपचार किया गया। दंत चिकित्सक आदित्य वोहरा ने विद्यार्थियों को मौखिक स्वच्छता, नियमित ब्रशिंग और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी बच्चों के दांत जांचे गए। इस दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हेमलता जोड़टा और विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सुनीता राठौर भी उपस्थित रहीं।