फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सामूहिक अवकाश पर गए पटवारी और कानूनगो, लोगों के राजस्व कार्य होंगे प्रभावित

विज्ञापन
पटवार एवं कानूनगो संघ रोहडू की नवगठित कार्यकारिणी
विज्ञापन
28 से पेन डाउन स्ट्राइक पर जाएंगे महासंघ के सदस्य
विज्ञापन


राजस्व कार्य निपटाने में लोगों को झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें

बलवान कमेटी की सिफारशों को लागू किए बिना मंजूरी नहीं होगी शर्त : राजेश झाई

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सरकार ने राजस्व विभाग में कार्यरत नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी कैडर को स्टेट कैडर कर दिया है। इसका समूचे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। रामपुर और ननखड़ी तहसील में कार्यरत कानूनगो और पटवारी भी सरकार के इस फैसले के विरोध में उतर आए हैं। महासंघ के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। नाराज पटवारी और कानूनगो दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। वे 25 और 27 फरवरी को दो दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि सरकार अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो 28 से मुहाल पटवारी और कानूनगो पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के कारण लोगों के हिमाचली प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, कृषक प्रमाणपत्र और ईडब्लूएस सहित जमीनों की रजिस्ट्रियां, इंतकाल और ऋण संबंधी कार्य प्रभावित होंगे। संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई रामपुर के अध्यक्ष राजेश झाई सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि सरकार का आनन-फानन में लिया यह फैसला गलत है। राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी और कानूनगो अभी तक जिला कैडर के तहत आते थे। इस वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के आरएंडपी रूल्स भी इसी आधार पर तय किए गए हैं, लेकिन सुक्खू सरकार ने जिला कैडर को समाप्त कर अब राज्य कैडर की अधिसूचना जारी कर दी है। बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू किए बगैर यह फैसला अधिकारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार से राज्य कैडर करने से पूर्व आठ शर्तें रखी गई थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से राजस्व अधिकारी आहत हैं। इस फैसले के विरोध में महासंघ ने 25 और 27 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। आगामी समय में राज्य कार्यकारिणी की ओर से जो निर्णय लिया जाएगा, रामपुर इकाई के सदस्य भी उसी की तर्ज पर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इससे पूर्व पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर ने कहा कि महासंघ अपनी मांगों को सरकार के समक्ष दृढ़ता से रखेगा और इस लड़ाई को जीतने के लिए किसी की हद तक जाने के लिए तैयार है। इस मौके पर शिव कुमार, सुख देव, संदीप ठाकुर, हेमंत कुमार, लोक राज, मधु, शिव सिंह, योगराज, अरुण नेगी, हरीष, राजेश, प्रभा, चंदर कुमार, रजनिश, ईश्वर और रीता सहित अन्य मौजूद रहे।

पटवार एवं कानूनगो संघ रोहडू की नवगठित कार्यकारिणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें