फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मुहान-मरेछ सड़क के दूसरे चरण का काम शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
. पीएमजीएसवाई-4 के तहत साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क होगी पक्की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की मुहान-मरेछ सड़क के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू करने की ग्रामीणों ने मांग उठाई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत बनने वाली इस सड़क के दूसरे चरण के कार्य का टेंडर करीब दो माह पहले अवॉर्ड हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। द्वितीय चरण में करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क को पक्का किया जाना है। इसके साथ कलवर्ट, सुरक्षा दीवार सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस सड़क के पक्का होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। सड़क से करकी, मुहान, माथवी, ठनेरला, कोलुधार, मथारला, कुईर, मरेछ सहित आसपास के अन्य गांवों की करीब दो हजार की आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीण ठाकुर दास वर्मा, राज कुमार, प्रदीप कुमार, दीपू, सीता राम, विनोद शर्मा, दीक्षित शर्मा, मुकेश ठाकुर, धर्म पॉल, अमर सुमन और नंद लाल शर्मा ने कहा कि टेंडर अवॉर्ड होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। उन्होंने विभाग से तय समय में काम शुरू करवाने और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मुहान-मरेछ सड़क के दूसरे चरण का कार्य अगले माह के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें