फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटला गांव में बाहरी लोगों को न बसाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी पंचायत के कोटला गांव के विस्थापितों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से बाहरी और विशेष समुदाय के लोगों को गांव में न बसाने की मांग की है। ग्रामीणों ने रामपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि इन लोगों को किसी अन्य स्थान पर बसाया जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की चिंताओं को सुना और उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने पंचायत की मांग पर गौर कर ग्रामीणों के हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। ज्यूरी पंचायत की प्रधान राजकांता ने मुख्यमंत्री को विस्थापितों की चिंता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी परियोजना के लिए कोटला के लोगों ने अपने घर और जमीन देश हित में सरकार को दिए थे। अब परियोजना में उपयोग न हुई बची जमीन पर सरकार बाहरी लोगों और विशेष समुदाय को बसाने की योजना बना रही है। कोटला के विस्थापित परिवार इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी घासनी पर कब्जा हो जाएगा और पशुपालन प्रभावित होगा। विस्थापितों को डर है कि बाहरी लोगों के बसने से उनके चरागाहों पर अतिक्रमण होगा। इससे उनके पशुपालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास बसाहट से धार्मिक तकरार बढ़ सकती है। इससे गांव की शांति भंग होने का खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें