फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रघुपुर क्षेत्र की बंद सड़कों को खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
आनी में विकास पर चर्चा कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
आनी में विकास पर चर्चा कार्यक्रम, बहुतकनीकी संस्थान दलाश को जल्द सिरे चढ़ाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी में बुधवार को विकास पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विधानसभा प्रभारी डॉ. केवल शर्मा ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जन समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में लोगों ने रघुपुर क्षेत्र की बंद पड़ीं सड़कों को जल्द खोलने की मांग रखी। लोगों ने बताया कि सड़कें बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, किसानों-बागवानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बहुतकनीकी संस्थान दलाश की फाइल को जल्द सिरे चढ़ाने की मांग की गई। डॉ. केवल शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे शिमला जाकर सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों का त्वरित समाधान कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा, परस राम, बंसी लाल, पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, पप्पू सत्य, सुरेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें