फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चकलोट सड़क को शीघ्र बहाल करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बाधित होने के कारण स्कूली बच्चे नहीं पहुंच पा रहे स्कूल
विज्ञापन


अभिभावकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण चकलोट सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त गई है। क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना चुनौती बन गया है। जन कल्याण समिति जगातखाना के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष चंदे राम की अध्यक्षता में एसडीएम मनमोहन सिंह को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र सड़क को बहाल करने की मांग उठाई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पोशना, पाली, चकलोट, वौआ और बड़गई से करीब 45 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए अर्सू स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई बच्चे घर पर ही हैं, जिनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जन कल्याण समिति के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा था और शीघ्र सड़क को बहाल करने की मांग उठाई थी। समिति के अध्यक्ष चंदे राम, उपप्रधान तुलसू राम, सचिव अमर सिंह और सदस्य श्याम दास ने कहा कि सड़क को छोटे वाहनों के लिए ही बहाल किया जाए ताकि पेश आ रही दिक्कतों का समाधान हो। ग्रामीणों ने कहा कि गांवबील डुमगा, तुनन, कशैल-1, कशैल-2, शरशाया और डीमणीधार वाया कशोली सड़क की भी हालत खराब है। इन सड़कों पर जगह-जगह पत्थर गिरे हैं। शरशाया में जमीन पर दरारें पड़ीं है। लोगों के मकान, और पेड़-पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें