फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र और मल्टीपर्पज भवन को मंजूरी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र और मल्टीपर्पज भवन को मंजूरी और बजट देने की उठाई मांग
विज्ञापन

. पार्षद सुजय ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर लगाई गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द मंजूरी और बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठी है। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से यह आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रोहड़ू दौरे के दौरान उन्हें पत्र सौंपकर इन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की गुहार लगाई। सुजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र और मल्टीपर्पज म्यूनिसिपल भवन की परियोजनाओं का उल्लेख किया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के लिए आवश्यक एफसीए स्वीकृति मिल चुकी है। करीब पांच करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। अब यह परियोजना प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति के लिए शहरी विकास विभाग के स्तर पर विचाराधीन है। एफसीए स्वीकृति की प्रक्रिया में करीब सात वर्ष लग चुके हैं। परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है, इसलिए इसे जल्द मंजूरी मिलनी चाहिए। दूसरे पत्र में सुजय अग्रवाल ने बताया कि रोहड़ू शहर के केंद्र में करीब 19 बिस्वा भूमि शहरी विकास विभाग को मल्टीपर्पज म्यूनिसिपल भवन के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है। प्रस्तावित भवन में सामुदायिक पुस्तकालय, आधुनिक नगर परिषद कार्यालय, टाउन हॉल, पार्किंग और करीब 18 से 20 दुकानों वाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है। सुजय अग्रवाल ने कहा कि दोनों परियोजनाएं रोहड़ू के सुनियोजित शहरी विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मल्टीपर्पज भवन बनने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे नगर परिषद की आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोनों परियोजनाओं को आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेने और पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की भी मांग की। इन परियोजनाओं के साकार होने से रोहड़ू में लंबे समय से चली आ रही नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें