फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने पीटीए अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, समस्या दूर करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के द्वितीय प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके कारण छात्रों की सुरक्षा और महाविद्यालय परिसर का अनुशासन प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर एनएसयूआई ने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या दूर करने की मांग उठाई। एनएसयूआई के सदस्य लक्ष्य ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय के द्वितीय प्रवेश द्वार पर बीते लंबे समय से सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों की अनावश्यक आवाजाही बनी रहती है, जिससे छात्रों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। इकाई ने 24 घंटे के भीतर द्वितीय गेट पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कहा कि यदि निर्धारित 24 घंटे की समय अवधि के भीतर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं की जाती है तो एनएसयूआई आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें