फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसपी शिमला से मिलते रामपुर के जनप्रतिनिधि। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने बढ़ते नशे के प्रचलन पर की गहरी चिंता व्यक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में बढ़ रही नशा तस्करी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद की है। रामपुर के आसपास क्षेत्रों में नशे की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर दत्तनगर पंचायत की प्रधान वीना नेगी, देवठी पंचायत के प्रधान दीप कुमार और नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-5 की पार्षद नितिका गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी शिमला गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर क्षेत्र में हाल में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में नशे की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों, नशे की गोलियों, अन्य मादक द्रव्यों की तस्करी और बिक्री से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन पर पूर्ण रोक और सख्त निगरानी आवश्यक है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर थाना और तकलेच पुलिस चौकी में लंबे समय से खाली पड़े रिक्त पदों को शीघ्र भरने की भी मांग रखी। एसएसपी ने प्रतिनिधियों को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित टीमों के साथ मिलकर नशीली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें